विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के मंसूबों पर इस तरह पानी फेर रहा है भारत

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 12:55 AM (IST)

पाकिस्तान के मंसूबे नाकाम बनाने के लिए सीमा पर पक्की तैयारी की गई है। सीमा पर तारबंदी पर लगाई गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पाकिस्तान के मंसूबे नाकाम बनाने के लिए सीमा पर पक्की तैयारी की गई है। सीमा पर तारबंदी पर लगाई गई 440 वोल्ट वाली कोबरा वायर घुसपैठ के मौके तलाशने वाले आतंकवादियों का काल है। इस वायर की बदौलत हाल ही में अखनूर में लश्कर के आतंकी अब्दुल कयूम को जिंदा पकड़ना संभव हुआ था।

सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा पर तारबंदी के निकट पहले से ही नाइट विजन डिवाइस, थर्मल इमेजर, सेंसर लगे हैं। अब सीमा पर ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है।

सीमा की सुरक्षा के लिए किए हाईटेक बंदोबस्त बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक केके शर्मा की अध्यक्षता वाली बैठक में भी चर्चा का विषय बने।

इन प्रयासों की बदौलत ही सीमा सुरक्षा बल ने घुसपैठ पर अंकुश लगा दिया है। सीमा सुरक्षा बल इस समय सीमा से गुजरने वाले चिनाब नदी के साथ अन्य कई नालों में मोटरबोट के जरिये गश्त लगा रहा है।

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई पाक सेना ने फिर की गोलीबारी, दो जवान घायल

पढ़ें- सेना-खुफिया तंत्र सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पब्लिक करने के पक्ष में नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।