विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा जिले के नगांव में मुठभेड़, दो अातंकी मारे गए

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2016 05:41 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के नगांव में सुरक्षा बलों अौर अातंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गया। इसमें सुरक्षा बल के जवानों ने दो अातंकियों को मार गिराया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के नगांव में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। ख़बर के मुताबिक ये मुठभेड़ अभी जारी है।

उधर कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान सभी घुसपैठिए वहां से भागने में कामयाब हो गए। सेना के अधिकारियों ने मुठभेड़ में एक घुसपैठिए के मारे या घायल होने की आशंका जताई है। घुसपैठियों को पकड़ने के लिए आर्मी ने तलाशी अभियान चला रखा है।

वहीं रविवार रात करीब पौने एक बजे जुमगुंड इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना की गोरखा रेजिमेंट व सीमा सुरक्षाबल की 100वीं वाहिनी के जवानों का एक संयुक्त गश्तीदल तीन नंबर बहक में अग्रिम इलाके से गुजर रहा था। जवानों ने वहां लगभग दस आतंकियों को भारतीय सीमा में आते देखा। जवानों ने उसी समय उन्हें ललकारा और मुठभेड़ शुरु हो गई जो करीब चार घंटे तक जारी रही।

पढ़ेंः कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान

सोपोर में थाने को किया आग के हवाले

उधर, आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद जो हिंसा शुक्रवार को भड़की वह अभी तक शांत नहीं हो पायी है। विरोध करते प्रदर्शनकारियों ने सोपोर में एक थाने को फूंक दिया। हालांकि, इन प्रदर्शनकारियों शांत करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।