विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By Edited By:
Updated: Fri, 02 May 2014 06:26 PM (IST)

उदयपुर। शहर के एक फिल्म निर्माता के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ उदयपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उदयपुर। शहर के एक फिल्म निर्माता के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ उदयपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी हेमेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सुनील शेट्टी ने पिछले साल जून में उनकी फिल्म 'मुंबई किसकी' में 70 लाख रुपये में काम करने की हामी भरी थी। इसके लिए सुनील शेट्टी को 21 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए गए थे।

एडवांस लेने के बाद हेमेंद्र सिंह ने शेट्टी से जब-जब संपर्क करने की कोशिश की, संपर्क नहीं हो पाया। साथ ही शेट्टी ने एडवांस की राशि भी नहीं लौटाई। बाद में शेट्टी ने फिल्म में काम करने से इन्कार भी कर दिया।

पुलिस के अनुसार सुनील शेट्टी के खिलाफ भादंवि की धारा 420 [धोखाधड़ी] व 406 [विश्वास तोड़ना] के तहत मामला दर्ज किया गया है। नकदी के लेनदेन की जानकारी बैंक से निकलवाई जा रही है।

पढ़ें : कुमार विश्वास पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश