विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोने पर बढ़ी एक फीसद एक्साइज ड्यूटी नहीं ली जाएगी वापस: अरुण जेटली

By kishor joshiEdited By:
Updated: Thu, 05 May 2016 02:15 PM (IST)

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में साफ किया कि सोने पर लगी 1 फीसदी की एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में गुरुवार एक बार फिर साफ कर दिया किया कि सोने पर बढ़ी एक प्रतिशत एक्साइज ड्यटी वापस नहीं ली जाएगी।

पढ़ें:सर्राफा बाजार में 40 दिन के बाद लौटी रौनक

इससे पहले भी वित्त मंत्री ने ज्वैलर्स की एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि जब बहुत सी जरूरी वस्तुओं पर टैक्स देना पड़ता है तो लक्जरी आइटम को टैक्स के दायरे से बाहर नहीं रखा जा सकता। बताते चलें कि देश भर में आभूषण निर्माता, सर्राफा कारोबारी तथा दस्तकार आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाने की वजह से पिछले 2 मार्च से हड़ताल पर थे तथा सभी ज्वैलर्स की मांग थी कि एक्साइज ड्यूटी ली जाए और इसी मांग को लेकर सर्राफा व्यापारियों ने देशभर में 43 दिन की लंबी हड़ताल भी की थी।

पढ़ें- सर्राफा हड़ताल के कारण 23 हजार करोड़ का कारोबार संकट में