विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक का जर्मनी ने किया समर्थन, कहा सभी को अपनी रक्षा का हक

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Thu, 06 Oct 2016 05:05 AM (IST)

भारत में तैनात जर्मनी के राजदूूत मार्टिन ने कहा कि सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर वह भारत के साथ है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ बुधवार को भारत का खुलेआम समर्थन की घोषणा की है। हाल में भारतीय सेना की तरफ से सीमा पार जाकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भारत में नियुक्त जर्मनी के राजदूत ने मार्टिन ने कहा, “सीमा पार आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून में मानदंड है। पहला यह है कि सभी देशों को यह कानून तौर पर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके क्षेत्र से आतंकवाद का सृजन नहीं हो रहा है।”

“दूसरा, अंतरराष्ट्रीय कानून में यह साफ कहा गया है कि सभी देशों को पूरा अधिकार है कि किसी भी तरह के वैश्विक आतंकवाद से वह अपनी रक्षा करे।”

पढ़ें- सामने आया पाक का झूठ, सर्जिकल स्ट्राइक में 2 नहीं 5 पाक जवान मारे गए

इसके अलावा, उन्होंने कहा, जब सीमापार आतंकवाद की बात आती है तो जर्मनी का रूख बिल्कुल साफ है कि वह अपने सामरिक साझेदार भारत के साथ रहनेवाला है। और यह सिर्फ खाली शब्द भर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चांसलर मर्केल की तरफ से हस्ताक्षर किए गए राजनीतिक घोषणा में भी यह बात बिल्कुल स्पष्ट है।

इससे पहले, मंगलवार को यूरोपीयन पार्लियामेंट के वाइस प्रेसिडेंट ने भी आतंकवाद पर भारत का समर्थन किया था।

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक पर हिदायत के बावजूद बोलने से बाज नहीं आ रहे मंत्री