विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्भया डॉक्‍युमेंट्री की निर्माता ने गिरिराज को बताया 'रेपिस्ट'

By Sandeep KumarEdited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2015 03:34 PM (IST)

सोनिया गांधी पर नस्‍लीय टिप्‍पणी करने वाले भाजपा नेता व कैबिनेट मिनिस्‍टर गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्‍पणी हुई है। यह टिप्‍पणी किसी और ने नहीं, बल्कि निर्भया गैंगरेप पर विवादित डॉक्युमेंट्री बनाने वाली ब्रिटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन ने की है। उडविन ने सिंह को रेपिस्‍ट कह डाला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता व कैबिनेट मिनिस्टर गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्पणी हुई है। यह टिप्पणी किसी और ने नहीं, बल्कि निर्भया गैंगरेप पर विवादित डॉक्युमेंट्री बनाने वाली ब्रिटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन ने की है। उडविन ने सिंह को रेपिस्ट कह डाला है।

उडविन ने कहा कि सोनिया गांधी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले गिरिराज सिंह किसी रेपिस्ट से कम नहीं हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी से सिंह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी कर डाली है।

एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, छोटी सोच और बिना सोचे दिए गए ऐसे कमेंट मुझे परेशान करते हैं कि मेरी मूवी से रेप करने वालों को अपना पक्ष रखने क अवसर मिलता है, लेकिन उन सांसदों के बारे में क्या कहा जाए जो निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह की तरह बातें करते हैं।

पीएम मोदी से गिरिराज को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने की मांग उठाते हुए उन्होंने कहा कि 'हमें इस मुद्दे की गंभीरता समझनी चाहिए। गिरिराज जैसे किसी भी आदमी को किसी सत्ता या प्रभावशाली पद पर रहने का अधिकार नहीं है।'

पढ़ें : सोनिया-राहुल पर टिप्पणी कर बुरे फंसे गिरिराज, कोर्ट ने कहा- दर्ज करो एफआइआर

पढ़ें : गिरिराज के बयान पर उबले कांग्रेसी, दिनभर होता रहा विरोध-प्रदर्शन