विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में समाया इस देश के नागरिकों का खौफ, घिनौनी हरकत में नहीं लगाते देर

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Tue, 31 May 2016 05:17 PM (IST)

बीते सप्ताह गोवा में एक 39 साल की महिला भी इस देश के नागरिक की शिकार हुई थी। आरोपी ने चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म किया था।

News Article Hero Image

पणजी, आइएएनएस। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि नाइजीरियाई नागरिकों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। राज्य के लोग उनके बर्ताव से नाराज हैं। एक दिन पहले राज्य के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने भी नाइजीरिया के लोगों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'गोवा के लोग इन विदेशियों की शिकायत कर रहे हैं। हमारे यहां सभी देशों से लोग आते हैं लेकिन गोवा के लोग आमतौर पर उनसे (नाइजीरिया के नागरिकों) काफी नाराज हैं।' पिछले शनिवार को गोवा में एक 39 साल की महिला से नाइजीरियाई ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया था।

इस मामले में एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना पर पर्यटन मंत्री ने नाइजीरिया के लोगों के तुरंत निर्वासन के लिए नया कानून बनाने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि वे ज्यादा समय तक रुकने के इरादे से अपराध करते हैं। मंत्री ने कहा था कि नाइजीरिया के लोग न केवल गोवा बल्कि पूरे देश में परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा सोनिया गांधी थक चुकी हैं, छोड़ देनी चाहिए कुर्सी

इस देश के राष्ट्रपति ने कहा 'महिलाएं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए हैं'