विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी शिक्षक वाले मदरसों पर सरकार की नजर: राजनाथ

By Sachin kEdited By:
Updated: Fri, 14 Nov 2014 03:35 PM (IST)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को शक है कि विदेशी शिक्षक वाले मदरसों में युवाओं को जेहादी विचारधारा की शिक्षा दी जा रही है। इसी आधार पर कुछ संदिग्ध मदरसों की निगरानी की जा रही है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को शक है कि विदेशी शिक्षक वाले मदरसों में युवाओं को जेहादी विचारधारा की शिक्षा दी जा रही है। इसी आधार पर कुछ संदिग्ध मदरसों की निगरानी की जा रही है।

उनके मुताबिक, हम हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल स्थित बर्धमान के मदरसों में बांग्लादेशी नागरिक पढा़ रहे हैं। केंद्र ऐसे मदरसों की निगरानी की योजना बना रहा है, जिसमें विदेशी शिक्षक शिक्षा दे रहे हैं।

प्रतिबंधित जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंधित कुछ लोग बर्धमान के मदरसों में युवाओं को जेहादी व अलगाववादी विचारधारा में झोंक रहे हैं। रिपोर्ट में उन मदरसों पर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें बांग्लादेशी व पाकिस्तानी नागरिक शिक्षक हैं।

पढ़ेंः राजनाथ ने बेती गांव को लिया गोद

शिक्षा प्रणाली में होगा बदलाव