विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को कभी पद से हटाने की मांग नहीं की: योगेन्‍द्र यादव

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2015 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 01:36 PM (IST)

आम आदमी पार्टी की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। 'आप' के ही नेता पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍यों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। 'आप' के ही नेता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक योगेंद्र यादव पर आरोप लगा रहे हैं कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। हालांकि योगेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने कभी केजरीवाल को संयोजक या मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग नहीं की है। योगेंद्र, प्रशांत भूषण और शांति भूषण पर फैसला 'आप' की कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा। इस बैठक में प्रशांत भूषण उपस्थित नहीं रहेंगे।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में योगेंद्र यादव ने खुद को षड़यंत्रकर्ता नहीं साजिश का शिकार बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी पार्टी के किसी सदस्य पर कोई आरोप नहीं लगाया, बल्कि उल्टा मुझ पर ही कई आरोप लगते रहे हैं। मैंने केजरीवाल को कभी संयोजक पद से हटाने की मांग नहीं की थी, बल्कि जब केजरीवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पद से हटने की पेशकश रखी, तो प्रशांत के साथ मैंने उसका कड़े शब्दों में विरोध किया था।'

हालांकि अब दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का झगड़ा खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान ने ट्वीट कर कहा, 'बाप, बेटा और बेटी की तिगड़ी यानी शांति भूषण, प्रशांत भूषण और शालिनी 'आप' पर शिकंजा कस इसे एक परिवार की पार्टी बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।' इससे साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी के सत्ता को लेकर कितनी उठापटक चल रही है।

पार्टी के सह-संयोजक द्वारा योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर लगाए गए आरोपों के बाद माना जा रहा है कि इन दोनों के लिए 4 मार्च को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बेहद अहम होगी। इस दिन ही इन पर कोई फैसला भी लिया जा सकता है।

हालांकि बताया जा रहा है कि प्रशांत भूषण ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तारीख बदलने का आग्रह किया था, लेकिन पार्टी ने इसे मानने से मना कर दिया। इसलिए प्रशांत भूषण बुधवार को होने वाली आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, प्रशांत भूषण के बुधवार को पहले से ही कुछ कार्यक्रम तय हैं, जिन्हें वह छोड़ नहीं सकते।

पढ़ें: प्रशांत व योगेंद्र चाहते थे दिल्ली में चुनाव हार जाए 'आप': दुर्गेश

इसे भी पढ़ें: मतभेद की अटकलें, केजरीवाल ने संयोजक पद से दे दिया था इस्तीफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।