Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2016 10:54 AM (IST)

    प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देशवासियों को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामना दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत में आज बड़े ही उत्साह से शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए यह शुभकामना संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देशवासियों को इस अवसर पर शुभकामना संदेश दिया है । आपको बता दें कि स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

    डॉ राधाकृष्णन के प्रख्यात शिक्षाविद् रहे हैं और इसलिए उनके सम्मान में आजाद भारत ने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए इस दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। क्योंकि राजनीति में आने से पूर्व उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 40 वर्ष शिक्षक के रूप में बिताए थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर , राजीव प्रताप रूडी , वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांगेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल है।

    आइए जानते है किस राजनेता ने ट्विटर के जरिए क्या-क्या शुभकामना संदेश दिया

    खबरें और भी