विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक बहू को भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 03:02 AM (IST)

पंजाब के कादियां इलाके में ब्याही गई पाकिस्तान निवासी ताहिरा मकबूल को 13 साल बाद भारतीय नागरिकता मिलने उम्मीद बंधी है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर । पंजाब के कादियां इलाके में ब्याही गई पाकिस्तान निवासी ताहिरा मकबूल को 13 साल बाद भारतीय नागरिकता मिलने उम्मीद बंधी है। ताहिरा लंबे समय से भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। भारत सरकार ने ताहिरा को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है। इस संबंध में ताहिरा को गृह मंत्रालय से संदेश मिल गया है।

पाकिस्तान में हिंदुओं की आस्था का असम्मान, जूते -चप्पलाें पर ऊं निशान

उम्मीद है कि उसे अगले सप्ताह भारतीय नागरिकता का प्रमाण-पत्र मिल जाएगा। पाकिस्तान की रहने वाली ताहिरा का निकाह सात दिसंबर, 2003 को कादियां के पत्रकार चौधरी मकबूल अहमद के साथ हुआ था। मकबूल पाकिस्तान गए थे, जहां उनकी ताहिरा के साथ सगाई हुई। लेकिन उस समय भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा बंद हो जाने के कारण मकबूल ताहिरा को भारत नहीं ला पाए। तब मकबूल और ताहिरा की शादी भारत, पाकिस्तान के अलावा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बनी थी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल, पत्रकार कुलदीप नैय्यर, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, साहित्यकार सतनाम मानक और पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से संपर्क करके ताहिरा को भारत आने के लिए वीजा देने का आग्रह किया था।

रिश्तों की डोर बांधने की कोशिश में शरीफ व मोदी