विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर आप गौरक्षा करेंगे, तो मानव रक्षा कौन करेगा?- आठवले

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:36 AM (IST)

मायावती पर निशाना साधते हुए रामदास आठवले ने कहा कि मायावती जब अपने आपको सच्ची अंबेड़करवादी बताती हैं तो उन्होंने अभी तक बौद्ध धर्म को क्यों नहीं अपनाया है?

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि गौरक्षा मानवीय जीवन की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। दलित नेता और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने सरकार से कहा है कि वो सुनिश्चित करे कि गौरक्षा के नाम पर ऊना में युवकों की पिटाई की गई उस तरह की घटना दोबारा ना घटे। रामदास आठवले ने दलित समाज के लोगों से बौद्ध धर्म अपनाने की अपील करते हुए मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती इस मामले पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं?

गुजरात के ऊना में हुई घटना का जिक्र करते हुए आठवे ने कहा कि वो गौ रक्षक दल के लोगों से पूछना चाहते हैं कि गाय की हत्या करने के खिलाफ कानून में प्रावधान है लेकिन फिर भी आप गौरक्षा के नाम पर मानव हत्या क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर आप गौरक्षा करेंगे तो मानव रक्षा कौन करेगा?

बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए रामदास आठवले ने कहा कि मायावती जब अपने आपको सच्ची अंबेड़करवादी बताती हैं तो उन्होंने अभी तक बौद्ध धर्म को क्यों नहीं अपनाया है?

उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने कई बार बौद्ध धर्म अपनाने की बात की लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया और वो अभी तक हिंदु हैं।

पढ़ें- गोरक्षक दल चमड़े की होली जलाकर करेगा गौरक्षा की अपील