विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिफेंस कॉलेज पर हमला कर आर्मी चीफ को खत्म करवाना चाहता था इलियास कश्मीरी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Fri, 12 Feb 2016 02:32 PM (IST)

आतंकी इलियासी कश्मीरी नेशनल डिफेंस कॉलेज पर हमला कर आर्मी चीफ समेत अन्य अधिकारियों को टारगेट करना चाहते थे। उनका मकसद वहां पर ज्यादा से ज्यादा सैन्य अधिकारियों को खत्म करने की थी। इसके लिए हेडली वहां गया भी था।

News Article Hero Image

मुंबई। डेविड हेडली ने अपनी गवाही में बताया है कि लश्कर ए तैयबा काफी समय से नेशनल डिफेंस कॉलेज पर हमले की योजना बना रहा है। इसके लिए वह इलियास कश्मीरी से भी मुलाकात की थी जिसमें भविष्य में होने वाले आतंकी हमलों और जगहों के बारे में चर्चा की गई थी। इस दौरान हेडली को नेशनल डिफेंस कॉलेज और पुणे, गोवा और पुष्कर में स्थित छाबड़ हाउस का सर्वे करने को भी कहा गया था।

इलियास कश्मीरी ने इसके लिए उसको पैसे भी मुहैया करवाए थे। हालांकि इस योजना की जानकारी उसने लश्कर को नहीं दी थी क्योंकिे वह उसको ऐसा नहीं करने देते और न ही हेडली काे भारत आने देते। इसके चलते ही उसने इस योजना के बारे में लश्कर से छिपाया था। वह मानते थे कि अब यदि भारत गया तो पकड़ा जाउंगा जो नुकसानदेह होगा।

मुंबई हमले की सफलता पर हेडली की पूर्व वाइफ ने उसको दी बधाई

इलियास कश्मीरी चाहता था कि नेशनल डिफेंस कॉलेज को टारगेट किया जाए क्योंकि वह एक प्राइम टारगेट था और वहां पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते थे। जिसमें जनरल, लेफि्टनेंट जनरल, ब्रिगेडियर समेत कई बड़े अधिकारी शामिल होते थे।

बाल ठाकरे की हत्या करना चाहता था ल श्कर

भाभा परमाणु सेंटर समेत कई जगहों पर हमले की थी योजना: हेडली

हेडली ने बताया कि अब्दुर रहमान पाशा ने कहा था कि यदि नेशनल डिफेंस कॉलेज पर हमला करने में वह सफल हो जाता है और जनरल, ब्रिगेडियर और लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों को मारने में सफल होता है तो यह भारत-पाक युद्ध में जीत से भी बड़ी सफलता होगी। इसके बाद यहां पर मरने वाले सैन्यकर्मियों की गिनती मायने रखेगी। उसने बताया किे वर्ष 2007 में साजिद मीर ने भी उसको भारत जाने पर नेशनल डिफेंस कॉलेज का जायजा लेने की बात कही थी। उसने ऐसा किया भी लेकिन सिक्योरिटी होने के चलते वह वहां की वीडियो नहीं बना सका। हेडली ने बताया किे वह अलकायदा के साथ भी काम कर चुका है।

पढ़ें: जानें कौन है डेविड हेडली, जिसे भारत आने के लिए बदलना पड़ा था नाम

हेडली ने किया खुलासा, मुंबई हमले के लिए कब-कब हुई पाकिस्तान से फंडिंग

मुंबई हमले की कामयाबी पर हेडली को मिली थी 'शाबाशी'

हेडली ने दोहराया बयान, इशरत जहां को बताया लश्कर की आत्मघाती हमलावर

कसाब की गोली से घायल देविका बोली, मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को हो फांसी

पढ़ें: शिवसेना ने सामना में हेडली को बताया महान, अमेरिका और कांग्रेस को लताड़ा