विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के दोहरे रवैये को सार्क के मंच पर उठाएंगे राजनाथ

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 11:56 PM (IST)

पाकिस्तान ने पिछले दिनों कश्मीर के कोकरनाग में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत पर दुख जताते हुए उसे शहीद कहा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान जा रहे गृहमंत्री राजनाथ सार्क के सदस्य देशों के सामने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के दोहरे रवैये का मुद्दा उठाएंगे। पिछले दिनों कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद पाकिस्तान द्वारा उसे शहीद घोषित करने के मामले को भी राजनाथ सिंह अंतराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे।

गौरतलब है कि खुद को आतंकवाद से पीड़ित देश बताने वाले पाकिस्तान ने पिछले दिनों कश्मीर के कोकरनाग में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत पर दुख जताते हुए उसे शहीद कहा था। इसके अलावा नवाज शरीफ ने भी पिछले दिनों भारत को उकसाने वाला बयान देते हुए कहा था कि उनका सपना है कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बने जिसपर सुषमा स्वराज ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि पाक पीएम का ये ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा।

सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह 4 अगस्त को सार्क सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें वो इस मुद्दे को उठा सकते हैं कि कैसे एक देश आतंकी को शहीद का दर्जा दे रहा है। गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सार्क के इतर भारतीय गृहमंत्री और पाकिस्तानी नेताओं के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी।

बताया ये भी जा रहा है कि राजानाथ सिंह सार्क सम्मेलन खत्म होने के तुरंत बाद भारत वापस आ जाएंगे और वो पाकिस्तान सरकार द्वारा उनके सम्मान में दिए जाने वाले रात्रि भोज में भी शामिल नहीं होंगे।

पढ़ें- पाक में राजनाथ की सुरक्षा में होंगे 200 कमांडो, मिलेगी राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।