विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में राजनाथ की सुरक्षा में होंगे 200 कमांडो, मिलेगी राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 09:59 AM (IST)

पाकिस्तान में राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा में करीब 200 सुरक्षाबल होते हैं जिनमें पाकिस्तान के स्पेशल फोर्स के जवान भी शामिल होते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा पाकिस्तान सरकार के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उत-दावा के सरगना हाफिज सईद और दूसरे आतंकी संगठन राजनाथ सिंह के इस दौरे का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार ने तय किया है किया है कि राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिसे पाकिस्तान में सबसे मजबूत सुरक्षा घेरा माना जाता है।

राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

पाकिस्तान में राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा में करीब 200 सुरक्षाबल होते हैं जिनमें पाकिस्तान के स्पेशल फोर्स के जवान भी शामिल होते हैं। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा देने का फैसला नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में किया गया।

हाई लेवल मीटिंग में लिया गया फैसला

इस हाई लेवल मीटिंग में पाकिस्तान के पीएम के अलावा गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ, आइएसआइ के डीजी लैंफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर, इंटेलिजेंस ब्यूरो के डीजी आफताब सुल्तान और दूसरे कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

आतंकी संगठन कर रहे हैं राजनाथ सिंह के दौरे का विरोध

हालांकि आमतौर पर किसी देश के गृहमंत्री के लिए मंत्री स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाती है मगर आतंकी सरगनाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की खबर के बाद भारत के गृहमंत्रालय ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी जिसके बाद गृहमंत्री की सुरक्षा बढाने का फैसला लिया गया।

हाई सिक्योरिटी जोन में रहेंगे गृहमंत्री

सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह इस्लामाबाद के एक लग्जरी होटल में रूकेंगे जोकि हाई सिक्योरिटी जोन में है और वहां से प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय भी करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर है। सार्क सम्मेलन भी इसी होटल में होने की उम्मीद है और इसके लिए यहां थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। मीटिंग के दौरान स्नाइपर और एरियल कवर भी मुहैया कराया जाएगा।

पढ़ें- हाफिज सईद की पाक सरकार को चेतावनी, रद करो राजनाथ सिंह का दौरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।