विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैब इंडिया ने स्‍मृति से माफी मांगी, कहा- नहीं था कोई खुफिया कैमरा

By Murari sharanEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2015 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2015 08:38 PM (IST)

गोवा के समुद्री तट पर फैब इंडिया के शोरूम में कैमरा छिपाकर रखने के मामले में स्थानीय अदालत ने सभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पणजी। गोवा के समुद्री तट पर फैब इंडिया के शोरूम में कैमरा छिपाकर रखने के मामले में स्थानीय अदालत ने सभी चार कर्मचारियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। इस बीच, फैब इंडिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से माफी मांग ली है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि माननीय मंत्री को अनजाने में हुई असुविधा के लिए हम उनसे माफी मांगना चाहते हैं।

बयान के अनुसार, कलांगुटे के स्टोर में सिर्फ खरीदारी क्षेत्र की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा ट्रायल रूम या किसी अन्य जगह पर कोई कैमरा नहीं लगा था। फैब इंडिया ने एक महिला केंद्रित संस्थान होने का भी दावा किया है।

इसने कहा है कि दुनियाभर में इसके 70 फीसद से ज्यादा कर्मचारी महिला हैं। कंपनी ने मंत्री के आरोप के बाद जांच की बात कही थी। शनिवार को इस मामले में कंपनी ने कहा कि स्टोर में कहीं भी गोपनीय कैमरा नहीं था, यहां तक कि ट्रायल रूम में भी नहीं।

न्यायिक दंडाधिकारी द्वजा पाटकर ने शनिवार को फैब इंडिया के चारों कर्मचारियों करीम लखानी, प्रशांत नाइक, राजू पायंचे और परेश भगत को पांच-पांच हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अदालत ने बचाव पक्ष की यह दलील मंजूर कर ली कि चेंजिंग रूम में गलत नीयत से कैमरा नहीं लगाया गया था। स्थानीय भाजपा विधायक माइकल लोबो की शिकायत पर इन चारों को गिरफ्तार किया गया था।

लेडीज ट्रायल रूम में मिला मोबाइल, चल रही थी वीडियो रिकार्डिंग

कांग्रेस ने बड़ा राज बताया

इस बीच, कांग्रेस ने दावा किया है कि चेंजिंग रूम कांड गोवा का सबसे बड़ा राज है। खास तौर पर पर्यटन केंद्रित तटीय इलाकों में। कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने कहा कि सिर्फ यही शोरूम नहीं, इस तरह की सुविधाओं वाले सभी शोरूमों की जांच की जानी चाहिए। एक केंद्रीय मंत्री कम से कम अधिकारियों को सचेत कर सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर सकते।

पढ़ेंः सिगरेट-बीड़ी सपोर्ट में भाजपा सांसद हो रहे मुखर

पढ़ेंः दुष्कर्म पीड़िता का यह आखिरी खत आपको रुला देगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।