विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदीमय हुई काशी, होली में मनी दीवाली

By Edited By:
Published: Sun, 16 Mar 2014 06:19 AM (IST)Updated: Sun, 16 Mar 2014 08:07 AM (IST)

लोगों को बस नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा का इंतजार था। जैसे ही घोषणा हुई पूरी काशी मोदी मय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी [जासं]। लोगों को बस नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा का इंतजार था। जैसे ही घोषणा हुई पूरी काशी मोदी मय हो गई। सुबह से ही लोग टेलीविजन से चिपके थे। देर रात जैसे ही 'नमो' के नाम पर मुहर लगने की जानकारी मिली, मोदी समर्थक झूम उठे। भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां भी खूब बंटी।

देर रात तक हर्ष में डूबे रहे नमो को चाहने वालों के साथ घरों व चाय-पान की दुकानों पर भी नमो की ही चर्चा रही। उत्साही युवाओं ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा बुलंद कर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शनार्थियों में मिठाइयां बांटी। अस्सी पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय के नेतृत्व में एकजुट भाजपाइयों ने आतिशबाजी की। विश्वास जताया कि नमो काशी से रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के बैनर तले मोदी की उम्मीदवारी पक्की होते ही अबीर-गुलाल भी खूब उड़े। काशी ने दो दिन पहले से होली का जोश सिर चढ़कर बोलता दिखा।

मिशन 2014 की रणनीति तय, वाराणसी से मोदी, कानपुर से जोशी

नगर में चौक, गोदौलिया, गिरजाघर, लंका, कैंट सहित अन्य इलाकों में रातभर खुलने वाली चाय-पान की दुकानों पर भी लोग 'नमो-नमो' जपते रहे। नमो के प्रति अपनी सद्भावना व सकारात्मक सोच व्यक्त करते हुए लोग यह कहते सुने गए कि तीन दशक बाद काशी में विकास की किरण दिखने की संभावना बलवती हुई है।

मेरी खुशी-नाखुशी का क्या मतलब : टंडन

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए लखनऊ से अपना टिकट कटने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सांसद लालजी टंडन ने कहा कि मेरी खुशी-नाखुशी का क्या मतलब, पार्टी ने जो ठीक समझा, किया। यह पार्टी का फैसला है जिसे सबको मानना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ से चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आने पर टंडन ने कहा था कि इस बारे में न तो पार्टी ने और न ही खुद राजनाथ ने उनसे कभी कुछ कहा है। अलबत्ता उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट सहर्ष छोड़ने की बात कही थी। शनिवार रात जब पार्टी ने मोदी को वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारने की औपचारिक घोषणा की तो टंडन ने कहा कि सभी जगहों से मोदी को उम्मीदवार बनाने की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की हैसियत से मोदी कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।