यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कर्नाटक: दुष्कर्म के आरोप में सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
कर्नाटक में विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म मामले में सबइंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

बेंगलुरु (आइएएनएस)। कर्नाटक के तुमाकुरु शहर में मानसिक तौर पर विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म मामले में सबइंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया।
तुमाकुरु के पुलिस अधीक्षक इशा पंत ने बताया, ’रविवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर 54 वर्षीय आरोपी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर उमेश को सस्पेंड कर दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में संलिप्त 32 वर्षीय जीप ड्राइवर, इश्वरप्पा को भी गिरफ्तार किया गया है। पंत ने बताया, ‘न्यायिक हिरासत और पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को सोमवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।‘A woman has lodged complaint of rape against an ASI. We are questioning him, law same for all: Isha Pant,SP Tumkur(Karnataka) pic.twitter.com/W9C0JuXpwu
— ANI (@ANI_news) January 16, 2017
यह घटना शनिवार रात 11 बजे हुई जब 30 वर्षीय पीड़िता सुनसान सड़क पर अकेली थी। उस वक्त होम गार्ड के साथ उमेश पैट्रोलिंग पर था और तभी उसकी नजर पीड़िता पर पड़ी। उसे घर छोड़ने की बात करते हुए उमेश ने होम गार्ड को पुलिस स्टेशन जाने को कहा और इश्वरप्पा से इस काम में मदद मांगी। इसके बाद ही उमेश ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।‘
पीड़िता विवाहित है लेकिन मानसिक तौर पर विक्षिप्त होने के कारण वह अपनी मां के घर रह रही है। मानसिक संतुलन खोने की वजह से वह किसी भी समय घर से बाहर निकल जाती है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: ब्वॉयफ्रेंड की हत्या के बाद महिला ने की खुदकुशी