विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल का स्टिंग: प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव के लिए कहे अपशब्‍द

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Fri, 27 Mar 2015 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 09:54 PM (IST)

अाम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच शुक्रवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया स्टिंग सामने आया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अाम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया स्टिंग सामने आया है। ऑडियो टेप के रूप में इस स्टिंग में वे प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को खूब खरी-खोटी सुनाते और अपशब्द कहते सुने जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, इस ऑडियो में अरविंद केजरीवाल 'आप' के बिहार के सह-पर्यवेक्षक डॉ. उमेश सिंह से बातचीत कर रहे हैं। केजरीवाल विरोधी गुट के नेता प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार, अजीत झा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहते हैं इन लोगों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पार्टी में आरटीआइ की बात उठाई मैंने मान ली, उन्होंने वॉलिटियर्स की बात की, मैंने मान ली, बाद में वे कहने लगे हम तो बारगेन कर रहे थे। पिछले चार दिनों से आनंद कुमार और अजीत झा ...पंथी (अपशब्द) कर रहा है। मैं झगड़ें के लिए पार्टी में नहीं आया था। अगर ऐसा है तो मैं 67 विधायकों को लेकर अलग हो जाता हूं, अाप लोग ही पार्टी चलाइए। आपको हमारी शुभकामनाएं।

22 मार्च को मोबाइल पर उमेश सिंह से हुई बातचीत में केजरीवाल कहते हैं कि ऐसे लोग यदि दूसरी पार्टी में होते तो .... पर लात मारकर बाहर कर दिए जाते। उन्होंने कहा कि ये घटिया और दिल के काले हैं।

इस पूरे स्टिंग पर केजरीवाल विरोधी खेमे के दूसरे आप नेता प्रफेसर आनंद कुमार ने कहा कि इस तरह की भाषा अपने सहयोगियों के लिए इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए। वहीं प्रशांत भूषण ने केजरीवाल के इस स्टिंग विवाद पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से माफी मांगते हैं, क्योंकि यह पार्टी हमने नहीं, बल्कि उन्होंने ही बनाई है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके छोटे भाई हैं। अगर ऐसी कुछ ऊंच-नीच बोल दी है, तो मैं उन्हें छोटा भाई समझकर माफ करता हूं। इस ऑडियो स्टिंग में केजरीवाल के नई पार्टी बनाने की बात पर योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें यह बात सुनकर काफी हैरानी हुई है।

शुक्रवार को सामने आए इस नए ऑडियो स्टिंग में केजरीवाल आप नेता प्रफेसर आनंद कुमार के लिए घटिया और कमीना जैसे शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं। वह आगे कहते हैं कि अगर ये नेता किसी दूसरी पार्टी में होते तो उन्हें लात मारकर बाहर निकाल दिया जाता।

पढ़ें : बिन मांगे इस्तीफा न देने पर अड़े योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण

पढ़ें : केजरीवाल ने रची हमें पार्टी से निकालने की साजिश: योगेंद्र, प्रशांत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।