विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनारसी पान खाकर फिट हुए केजरीवाल

By Test2 test2Edited By:
Published: Fri, 13 Feb 2015 09:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Feb 2015 08:17 AM (GMT+05:30)

बृहस्पतिवार को बुखार, खांसी व गले में दर्द से परेशान अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पारिवारिक चिकित्सक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद: बृहस्पतिवार को बुखार, खांसी व गले में दर्द से परेशान अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पारिवारिक चिकित्सक डा. विपिन मित्तल ने बताया कि केजरीवाल ने दवा लेने से इन्कार कर दिया तो उन्होंने बृहस्पतिवार की रात उन्हें बनारसी पान दवा के रूप में खिलाया। इस दवा ने असर दिखाया और भावी मुख्यमंत्री की तबीयत में सुधार हुआ। उनको गले में दर्द, खांसी, जकड़न व कफ से राहत मिल रही है।

डा.विपिन मित्तल ने बताया कि आराम करने के कारण उन्हें कई दिन बाद ठीक से नींद भी आई। डाक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात केजरीवाल को लौंग व मुलैठी का बनारसी पान दवा के रूप में दिया गया जिससे काफी आराम मिला।

मुलाकातियों का सिलसिला, पर किसी से नहीं मिले

शुक्रवार को भी कौशांबी स्थित घर पर अरविंद केजरीवाल से मिलने आने वालों का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से दर्जनों की संख्या में ई-रिक्शा चालक केजरीवाल से मिलने के लिए गिरनार टावर पहुंचे। हालांकि इन लोगों की मुलाकात नहीं हो सकी।

मुलाकात नहीं तो धरने पर बैठे

उधर कई दिन बाद भी मुलाकात न होने पर खुद को आप कार्यकर्ता बताने वाले हेमंत गौतम अलीगढ़, आफताब मालिक मुजफ्फर नगर और विनय चौधरी केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। शनिवार को राम लीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण के लिए खास लोगों को निमंत्रण केजरीवाल की ओर से भेजे गए हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने अरविंद केजरीवाल के भाई पुणे में मल्टीनेशनल कपंनी में इंजीनियर मनोज केजरीवाल भी पहुंच गए।

पढ़ें :

कल शपथ लेंगे केजरीवाल, मंत्रियों के नाम घोषित !

...कुछ यूं शुरू हुई थी अरविंद केजरीवाल की 'प्रेम कहानी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।