विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली चुनाव : प्रचार के दौरान ही फफक पड़ी किरण बेदी

By T empEdited By:
Updated: Wed, 04 Feb 2015 01:55 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्‍णा नगर में चुनाव प्रचार के दौरान बेहद भावुक हो गईं। किरण बेदी की आंखों से आंसु छलक आए। बेहद सख्‍त छवि वाली देश की पहली महिला आइपीएस का यह रूप देखकर सब हैरान थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णा नगर में चुनाव प्रचार के दौरान बेहद भावुक हो गईं। किरण बेदी की आंखों से आंसु छलक आए। बेहद सख्त छवि वाली देश की पहली महिला आइपीएस का यह रूप देखकर सब हैरान थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर इस समय चरम पर है। किरण बेदी भी आज सुबह से ही कृष्णा नगर में रोड शो पर निकली हुई हैं। लेकिन लोगों को कड़क मिजाज किरण बेदी का आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। चुनाव प्रचार के दौरान किरण बेदी रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ''लोगों से मुझे जितना प्यार मिला है, उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'' दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का गुरुवार को आखिरी दिन है।

किरण बेदी कृष्णा नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, जो भाजपा का गढ़ रहा है। इससे पहले कृष्णा नगर से डॉ हर्षवर्धन चुनाव लड़ते रहे हैं। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिसका परिणाम 10 फरवरी को आएगा।

इसे भी पढ़ें: किरण बेदी ने फिर केजरीवाल पर बोला हमला, कहा-'भगोड़ा'

इसे भी पढ़ें: आज चुनावी मैदान में मोदी, राहुल और केजरीवाल