विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज चुनावी मैदान में मोदी, राहुल और केजरीवाल

By T empEdited By:
Updated: Wed, 04 Feb 2015 10:55 AM (IST)

दिल्‍ली की चुनावी जंग में प्रचार का दौर चरम पर है। प्रचार के लिए अब सिर्फ आज और कल का दिन शेष है। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी और आखिरी रैली आज आंबेडकरनगर के डीडीए मैदान

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली की चुनावी जंग में प्रचार का दौर चरम पर है। प्रचार के लिए अब सिर्फ आज और कल का दिन शेष है। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी और आखिरी रैली आज आंबेडकरनगर के डीडीए मैदान में दोपहर ढाई बजे होगी। उधर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तीन जनसभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पूरा दिन रोड शो करने हुए नजर आएंगे।

नरेंद्र मोदी आज आंबेडकरनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले मोदी 31 जनवरी को कड़कड़डूमा, एक फरवरी को द्वारका और तीन फरवरी को रोहिणी में चुनावी रैलियों को सम्बोधित कर चुके हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार गुरूवार शाम खत्म हो रहा है।

मोदी की रैली से मिलता रहा है लाभ

नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जापानी पार्क में रैली को संबोधित किया था। जिसका असर यह रहा कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट को भाजपा कांग्रेस से छीनने में कामयाब रही थी। गत विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुरी में सभा को संबोधित किया था। जिसका फायदा भाजपा को मिला था। वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा जहां इस लोकसभा क्षेत्र के दस विधानसभा सीटों में मात्र चार पर विजयी रही थी। वहीं वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा पांच विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रहीं थी। जिनमें नरेला व बवाना सीट भी शामिल थी। इन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। इस रैली का असर यह रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का मत फीसद बढ़ा था।

आज कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी की भी रैली है। जहांगीरपुरी में भलस्वा गांव के डीडीए मैदान में दोपहर 12 बजे राहुल गांधी की जनसभा होगी। राहुल गांधी जनसभा के बाद दिल्ली में रोड शो भी करेंगे। दोपहर ढाई बजे आज़ाद मार्केट चौक से रोड शो शुरू होगा, जो सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल और बल्लीमारान तक जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को दिल्ली में रोड शो किया था, जो बेहद सफल माना गया। राहुल ने अपना रोड शो कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र के ट्रांसिट कैंप से शुरू किया था।

उधर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली के तिलक नगर, राजौरी गार्डन और मोती नगर में अरविंद केजरीवाल की चुनावी सभाएं हैं। केजरीवाल के अलावा 'आप' कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया भी कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव: खर्च करने में 'आप' सबसे आगे, भाजपा पीछे!

इसे भी पढ़ें-'आप' उम्मीदवार बाल्यान ने ही रखवाई थी शराब: कमिश्नर