विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेठी में महिला वोलेंटियर के साथ सोते पकड़े गए थे कुमार!

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2015 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 11:46 PM (IST)

आम आदमी पार्टी पर स्टिंग और आरोपों की बौछार जारी है। विद्रोही गुट की ओर से आरोप पर आरोप दागे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी पर स्टिंग और आरोपों की बौछार जारी है। विद्रोही गुट की ओर से आरोप पर आरोप दागे जा रहे हैं। इसी क्रम को बढ़ाते हुए प्रोफेसर आनंद कुमार ने कहा है कि आप का झगड़ा बेडरूम तक जाएगा।

इन दिनों आम आदमी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पहले स्टिंग ऑपरेशन का सामने आना, फिर ऑडियो टेप जारी होना, उसके बाद पार्टी के भीतर पड़ी दरार से मची रार और अब कुमार विश्वास पर एक सनसनीखेज आरोप। इन सब ने 'आप' को झकझोर दिया है। कुमार पर आरोप लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस वक्त वो अमेठी में थे उनके संबंध पार्टी की एक महिला वोलेंटियर के साथ थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच साझा हुए ऐसे इमेल की सीरीज है जिससे ये खुलासा हुआ। खबर के अनुसार कुमार विश्वास अमेठी में आप महिला वालेंटियर के साथ सोते थे। यही नहीं उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में उनकी पत्नी ने भी रंगेहाथ पकड़ा था।

ये भी पढ़ेंः फिर बढ़ सकता है केजरीवाल का शुगर लेवल

आम आदमी पार्टी के अजय वोहरा ने केजरीवाल को एक मेल भेजा है जिसमें उन्होंने कुमार विश्वास पर ये आरोप लगाये हैं। यही नहीं उन्होंने कुमार पर कालाधन भी लेने का आरोप लगाया है। 24 दिसंबर को भेजे इस मेल के बाद केजरीवाल ने वोहरा को इस बात का आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच करायेंगे और कार्रवाई करेंगे।

वहीं कुमार विश्वास ने केजरीवाल को भेजे मेल में कहा है केजरीवाल को खुद मुझे इस बारे में पूछकर मेरा पक्ष जानना चाहिए था बजाए इसके कि वोहरा की बात पर यकीन करने के। मेल में विश्वास केजरीवाल से अपनी इस मामले में राय की बात कहते हैं, साथ ही उनकी पत्नी का नाम इस मामले में घसीटने पर आपत्ति जताते हैं।

सोशल साइट्स पर भी कुमार विश्वास के इस खुलासे पर तरह तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही हैं। एक्सपोजिंग कुमार विश्वास ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस हैस टैग के साथ कुमार पर तरह-तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं उनसे जवाब मांगा जा रहा है कि क्या उन पर लग रहे आरोप सही हैं।

ये भी पढ़ेंः अब जनता के बीच जाएंगे प्रशांत और योगेंद्र

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल ने कहा था- 'आप में मैं रहूंगा या प्रशांत-योगेंद्र'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।