विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्‍ता में आने के बाद कहां गए मोदी के अच्‍छे दिन: लालू

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 16 Nov 2014 07:47 PM (IST)

राष्‍ट्रीय जनता दल [राजद] अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि उनके अच्‍छे दिन के दावे और वादे कहां गए? रांची में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी

News Article Hero Image

रांची। राष्ट्रीय जनता दल [राजद] अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि उनके अच्छे दिन के दावे और वादे कहां गए? रांची में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने कालेधन की वापसी और अच्छे दिनों का चारा डाला जिसमें आम जनता फंस गई। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद उनके दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं।

सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बताएं कि आखिर कहां और कितना काला धन छिपा हुआ है। लालू झारखंड में चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसके अलावा भी वह पिछले ढ़ाई माह के बाद चुनाव के मद़देनजर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें: लालटेन की रोशनी में तीर चलाना बंद करें नीतीश

एशियन हार्ट इंस्टिटयूट की साइट पर छाए लालू