विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर: बांडीपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 08:50 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Jan 2017 11:11 AM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के बांडीपोर में आतंकी संगठन लश्कर का एक कमांडर ढेर हो गया है।

जम्मू कश्मीर: बांडीपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर
जम्मू कश्मीर: बांडीपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर

श्रीनगर (जेएनएन)। जम्मू कश्मीर स्थित बांडीपोर जिले में स्थित हाजीन में आज सुरक्षाबलों तथा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर ढेर हो गया है। मारे गए लश्कर कमांडर का नाम अबू मुसेब है जिसके पास से काफी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। जबकि राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल के सदस्य विकास शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

मुठभेड के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने आतंकी को भगाने के लिए सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। लेकिन पुलिस ने हिंसक ग्रामीणो पर हल्का बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर

आज सुबह सुरक्षाबलों को पता चला कि लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकी हाजिन कस्बे के पर्रे मोहल्ले में देखे गए हैं। उसी समय सेना की 13 आरआर और राज्य पुलिस के एसओजी के जवानों के संयुक्त कार्यदल ने गांव की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने जैसे ही पर्रे मोहल्ले में तलाशी शुरु की,एक जगह छिपे बैठे आतंकियों ने उन पर पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग कर घेराबंदी तोड भागने का प्रयास किया।

इसमें एक जवान जख्मी हो गया। लेकिन अन्य जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुएआतंकियों को मुठभेड में उलझा लिया। लगभग आधा घंटा दोनों तरफ से गोलिंया चली। आतंकियों की तरफ से फायरिंग बंद होने पर जवानों ने जब मुठभेड स्थल की तलाशी ली तो उन्हें वहां गोलियों से छलनी एक आतंकी का शव व हथियार मिले। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के जिला कमांडर अबु मुसेब के रुप में हुई है। घायल जवान विकास शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गोली उसके सीने में बायीं तरफ लगी है । अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में एनकाउंटर, हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।