विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महात्मा गांधी को आरएसएस ने नहीं, अंग्रेजों ने मारा था : सुब्रमण्यम स्वामी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2016 01:05 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 Jul 2016 01:41 PM (GMT+05:30)

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्यसभा में महात्मा गांधी की हत्या का मामला उठाया। स्वामी ने कहा कि गांधी को अंग्रेजों ने मारा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र में अलग अलग मुद्दों पर विपक्ष का लगातार हंगामा जारी है। इस बीच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने महात्मा गांधी की हत्या का मामला राज्यसभा में उठाया। स्वामी ने तत्कालीन नेहरू सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने महात्मा गांधी के पोस्टमार्टम की कोई जानकारी नहीं होने को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि गांधी को आरएसएस ने नहीं अंग्रेजों ने मारा था।

स्वामी ने राज्यसभा में महात्मा गांधी की हत्या का मुद्दा उठाते हुए तीन सवाल किए। उन्होंने पूछा, 'गांधी जी पर कितने बुलेट फायर हुए, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है? उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ, इसकी जानकारी नहीं है? और जब गोली लगी थी तो गांधीजी को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया और फिर बिरला हाउस में क्यों रखा गया?'

सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले, पीएम बन सकते थे आडवाणी

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्द करेंगे खुलासा
स्वामी ने कहा कि वह 15 अगस्त के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और महात्मा गांधी की हत्या पर चौंकानेवाले तथ्य सामने रखेंगे। स्वामी ने बताया कि , 'हमने राष्ट्रपति को भी लिखा था, जब यूपीए सरकार थी, हमने कहा था कि गांधी को अंग्रेजों ने मारा था।

राहुल की जमानत पर खिल्ली उड़ाई
स्वामी ने कहा कि उन्होंने नेशनल आर्काइव से गांधीजी के बारे में जानकारी जुटाई है, जिसके बाद ये सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, 'हमारे पास सरदार पटेल की एक चिट्टी है, जिसमें पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को लिखा कि गांधी की हत्या में संघ का हाथ नहीं है। ' उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरएसएस वाले बयान और इस ओर कोर्ट के फैसले का जिक्र किया। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी या तो माफी मांगे, या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें। नेशनल हेराल्ड केस में स्वामी ने कहा कि राहुल कहते थे कि जमानत नहीं लेंगे लेकिन उन्होंने चोरी छिपे बेल ले ली।

नेशनल हेराल्ड मामले में नई याचिका दायर करेंगे सुब्रह्मण्यम स्वामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।