विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ प्रचारक व मोदी के करीबी हैं मनोहर लाल

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 21 Oct 2014 02:26 PM (IST)

मनोहर लाल खंट्टर हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खंट्टर संघ के प्रचारक रहे हैं, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मनोहर लाल खंट्टर हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खंट्टर संघ के प्रचारक रहे हैं, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। यही वजह है कि चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक के बाद एम.एल खंट्टर के नाम पर सहमति बनी और मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम पर मुहर लगा दी गई।

मनोहर लाल खंट्टर मूल रूप से पंजाबी हैं। उनका पूरा परिवार आजादी के बाद हुए बंटवारे में हरियाणा के रोहतक में आ कर रहने लगा। उनके पिता एक दुकानदार थे। खंट्टर का जन्म रोहतक जिले के महम तहसील के निदाना गांव में हुआ है। 1977 में महज 24 साल की उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सदस्यता ली। 27 साल की उम्र में वे संघ के प्रचारक बन गए। 1994 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद भाजपा की ओर से उन्हें हरियाणा प्रदेश का महासचिव बनाया गया। वे 2000-2014 तक इस पद पर बने रहे।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी एम एल खंट्टर को हरियाणा चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्तमान में वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य हैं।

पढ़ें: मनोहर खंट्टर होंगे हरियाणा के सीएम, चुनाव गए विधायक दल के नेता

पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा को साथी की दरकार, दीपावली बाद बनाएगी सरकार