यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में आधे 'आप' नेताओं की जब्त हो जाएगी जमानत: शाह
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय है। दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के आधे प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इस रैली में उनके निशाने

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय है। दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के आधे प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इस रैली में उनके निशाने पर आप समेत कांग्रेस भी रही। एक ओर जहां उन्होंने भाजपा में शामिल किरण बेदी के ऊपर हो रहे विरोधियों के हमले का जवाब दिया तो आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केजरीवाल का कच्चा चिटठा जनता के सामने रखेंगे।
पढ़ें: कांग्रेस ने किरण बेदी को बताया पद की भूखी महिला
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही आप-कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। आप के अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी रही किरण बेदी और शाजिया इल्मी के भाजपा में शामिल होने के बाद इसमें और अधिक इजाफा हुआ है। भाजपा की सीएम प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे आने वाली किरण बेदी भी लगातार अरविंद केजरीवाल पर हमला कर रही है। उन्होंने केजरीवाल पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है।
किरण बेदी ने भाजपा में जाने से पहले नहीं की कोई चर्चा: अन्ना
मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे किरण बेदी
आप ने किया किरण बेदी का राजनीति में स्वागत, कांग्रेस ने कहा हताशा

