विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने साधा किरण बेदी पर निशाना, बताया पद की भूखी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 17 Jan 2015 04:01 PM (IST)

कांग्रेस ने किरण बेदी को मौका परस्‍त और पद की भूखी महिला करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पीसी चाको ने आज बेदी के भाजपा में शामिल हाेने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दिल्‍ली में सीएम प्रत्‍याशी हैं या नहीं मसला यह नहीं है, लेकिन वह

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस ने किरण बेदी को मौका परस्त और पद की भूखी महिला करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने आज बेदी के भाजपा में शामिल हाेने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दिल्ली में सीएम प्रत्याशी हैं या नहीं मसला यह नहीं है, लेकिन वह पद की भूखी महिला हैं। उनका कहना था कि दिल्ली की जनता उनकी इस बात को अच्छी तरह से जान चुकी है।

किरण बेदी ने भाजपा में जाने से पहले नहीं की चर्चा: अन्ना

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में शामिल होने से पहले किरण बेदी सभी पार्टियों के खिलाफ बयान देती नहीं थकती थीं। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान उन्होंने किसी भी पार्टी को नहीं बख्शा था। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार पार्टियों के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। चाको ने याद दिलाया कि किरण बेदी ने ही एक मंच से भाजपा और कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया था।

भाजपा सिर्फ मुझे हराने के लिए चुनाव लड़ रही है: केजरीवाल

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे किरण बेदी

भाजपा में शामिल किरण बेदी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कभी भाजपा को और उनके सभी नेताओं को भ्रष्ट बताने वाली बेदी आज भाजपा के ही गुणगान कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेदी ने दिल्ली चुनाव की घोषणा होने के बाद ही भाजपा को ज्वाइन किया है। उनका आरोप था कि बेदी ने कभी भाजपा के विचारों का समर्थन नहीं किया है। आज वह अचानक से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुरीद बन गई हैं। इसका साफ सीधा अर्थ है कि उनका किसी चीज से कुछ लेना देना नहीं है सिर्फ अपनी अभिलाषाओं की पूर्ति करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।

गौरतलब है कि किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके ऊपर विरोधियों ने हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता और पार्टी अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसी तरह का आरोप लगाते हुए कहा था कि जो दिल्ली की पुलिस कमिश्नर नहीं बन सकीं वह अब दिल्ली की सीएम बनने के सपने देख रही हैं। वहीं भाजपा ने इस सभी आरोपों और हमलों पर कहा है कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिली है। भाजपा इस वक्त नए और युवा चेहरे आ रहे हैं जिसका प्रभाव जरूर पड़ेगा।

पढ़ें: भाजपा में शामिल हो सकते हैं अमर सिंह

किरण की हुंकार, केजरीवाल के खिलाफ लड़ने को तैयार