विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ बार सांसद रहे इस नेता की बेटी सड़क पर बेच रही है आम

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 07:35 AM (IST)

करिया मुंडा एक साफ सुथरी छवि के राजनेता माने जाते हैं। लेकिन क्‍या आपको पता है कि उनकी बेटी आज सड़क पर आम बेच रही है। जानेेंं क्‍यों

News Article Hero Image

रांची। किसी सांसद का नाम लेते ही आपकी नजरों में उसकी और उसके विलासितापूर्ण जीवन का विचार जरूर आता होगा। लेकिन यदि इसके उलट आपको पता लगे कि किसी सांसद की बेटी सड़क पर आम बेच रही हो तो यह आपके लिए जरूर कौतुहल का विषय होगा। यह बात झूठ नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल हम झारखंड की आदिवासी बेल्ट से आने वाले सांसद करिया मुंडा की बेटी चंद्रावती सारू की बात कर रहे हैं।

करिया मुंडा की राजनीति आज से नहीं है बल्कि वह काफी पुराने और साफ सुथरी छवि के राजनेता हैं। वह अपनी ईमानदारी और साधारण जीवन जीने के लिए भी जाने जाते हैं। इसका असर उनकी बेटी पर भी साफतौर पर दिखाई देता है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक चंद्रावती भी अपनी सादगी और समाजसेवा को लेकर चर्चा में रहती आई हैं। लेकिन इन दिनों वह सड़क पर किसी आम मजदूर की भांति आम बेचने के चलते सुर्खियों में आई हैं।

भारत को बारबार अमेरिका ने दिया है धोखा और पाक का दिया है साथ!

ब्रिटेन का यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलना ही बेहतर: डोनाल्ड ट्रंप

करिया मुंडा लोकसभा के पूर्व उपाध्य्क्ष और वर्तामन में झारखण्ड के खूंटी जिले से सांसद हैं। आठ बार सांसद और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके कड़िया मुंडा की बेटी चंद्रावती सारू पेशे से शिक्षिका हैं। दरअसल, उनके बगीचे में जरूरत से ज्यादा आम हुए हैं तो उन्हें सड़क किनारे बैठकर बेचने में यह बात आड़े नहीं आई कि वे झारखंड के बड़े नेता की बेटी हैं। उन्हें ऐसा करने में जरा भी शर्म महसूस नहीं हुई। चन्द्रावती का कहना है कि वे आम बिक्री से जो पैसा आता है उससे जरूरतमन्द लोगों की मदद करती हैं।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ही कोई नहीं सुनता: पासवान

आलोचनाओं पर माल्या का जवाब, कहा-बुलाया गया तभी गया बुक लांच इवेंट में

आदिवासियों के झारखंड के संसद में करिया मुंडा अकेले प्रतिनिधि हैं। करिया आज भी गांव आते हैं तो वैसे ही खेतों में हल-कुदाल चलाते हैं, तालाब में नहाते हैं। करिया के नक्शे कदम पर चलने वाली सारू इस बात से काफी दुखी हैंं कि युवा पीढी खेती करने से दूर भागती है। वह इसको लेकर उनमें जागरुकता फैलाना चाहती हैं। उनका कहना है की आज की पीढ़ी को सन्देश देना है कि जो खेती करने से शरमाते है उनको प्रेरणा मिलेगी।

सीरिया में अमेरिका समर्थित सेना पर रूस ने की ताबड़तोड बमबारी