Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की ही कोई नहीं सुनता: पासवान

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sun, 19 Jun 2016 09:25 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज यूपी में चुनावी शंखनाद कर दिया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सीएम अखिलेश यादव की ही कोई नहीं सुनता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रायबरेली (जागरण संवाददाता)। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। दलित वोट बैंक पर पकड़ पाने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता एवं खाद्य रसद मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को सरेनी में जनसभा करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की जरूरत है। जो गलती बिहार में की गई वह उत्तर प्रदेश में नहीं दोहराई जाएगी।

    आठ बार सांसद रहे इस नेता की बेटी सड़क पर बेच रही है आम

    उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोई नहीं सुनता। पता नहीं चल रहा कि सरकार चाचा चला रहें हैं या फिर भतीजा। जनसभा में दलित एजेंडे को सर्वोपरि बताते हुए जनसमूह को सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के लिए दलित केवल वोटबैंक तक सीमित हैं, उन्होंने केवल अपनी तिजोरी भरी है।

    भारत को बारबार अमेरिका ने दिया है धोखा और पाक का दिया है साथ!

    क्षेत्रीय सांसद सोनिया गांधी के बारे कहा कि दस साल की सरकार के बाद भी रायबरेली का विकास नहीं कराया। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 50 सालों में नहीं किया वह काम मोदी सरकार ने महज दो सालों में कर दिखाया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि सपा ने विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया है।