विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप के भ्रष्ट नेताओं की सूची में मोदी व सोनिया भी शामिल

By Edited By:
Published: Sun, 02 Feb 2014 08:06 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2014 09:28 AM (IST)

आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी भ्रष्ट नेताओं की सूची में जिन दो प्रमुख नेताओं के नाम पार्टी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी भ्रष्ट नेताओं की सूची में जिन दो प्रमुख नेताओं के नाम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद अपने मुंह से नहीं लिए, शनिवार शाम पार्टी नेता गोपाल राय ने उनके नाम जोड़ दिए।

गोपाल राय ने पार्टी द्वारा जारी भ्रष्ट नेताओं के नामों की सूची में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम भी शामिल होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि इन दोनों के खिलाफ पार्टी मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। इस बीच आप के आरोपों से बिफरे नेताओं ने केजरीवाल को अपनी कही बात साबित करने की चुनौती दी है। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने केजरीवाल को दो दिनों का समय दिया है तो भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेज दिया है। नितिन गडकरी शुक्रवार को ही नोटिस भेज चुके हैं। आप की संसदीय मामलों की समिति के सदस्य गोपाल राय ने कहा कि मोदी और सोनिया के नाम पार्टी कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद

पढ़ें: बुरे फंसे केजरीवाल, गडकरी के बाद सिब्बल ने भी बोला हमला

भ्रष्ट नेताओं की सूची में शामिल किए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के नाम गिनाते हुए उन्हें देश का भ्रष्ट नेता बताया था। उनकी सूची में कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह और मायावती भी शामिल हैं। कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने कहा है कि केजरीवाल अपने आरोप साबित करें, नहीं तो झूठे आरोप लगाने के लिए वह राजनीति से संन्यास लें।

पढ़ें: आप की नजर में राहुल भी भ्रष्ट

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।