Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने मित्र को खाेने का गम पीएम मोदी ने ट्विटर पर कुछ यूं किया बयां

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2016 08:25 PM (IST)

    पीएम माेदी ने एक ट्वीट कर कहा कि कभी-कभी अपार आनंद, अपार दु:ख में कैसे परिवर्तित हो जाता है, इसका अनुभव मैंने आज किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राजकोट (पीटीआई)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता प्रफुल्लभाई दोषी का दिल्ली के होटल में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने करीबियों में से एक दोषी 77 वर्षो के थे।राजकोट महापालिका परिषद के उपमेयर कार्यालय की ओर से को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार को प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के थोड़ी देर बाद ही दोषी का निधन हो गया।

    दोषी की बेटी दर्शिताबेन शाह राजकोट नगर निकाय की उपमेयर हैं। अपने परिवार के साथ दोषी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए नई दिल्ली आए हुए थे। मुलाकात के तुरंत बाद ही मोदी ने ट्वीट में लिखा था, 'मैंने राजकोट के अपने पुराने सहयोगी प्रफुल्लभाई दोषी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की।

    मुझे अपने पुराने दिन याद आए।'निधन का समाचार मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'कई बार असीम खुशी असहनीय पीड़ा में बदल जाती है। प्रफुल्लभाई के दुखद निधन का समाचार सुनकर मैं उसी पीड़ा का अनुभव कर रहा हूं।'