विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने जुबान, नीतीश ने दिया अधिकार: मांझी

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2014 04:08 PM (IST)

जदयू, राजद व कांग्रेस का महागठबंधन ही साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोक सकता है। लालू ने लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

परसथुआं (रोहतास)। जदयू, राजद व कांग्रेस का महागठबंधन ही साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोक सकता है। लालू ने लोगों को जुबान दी है, तो नीतीश ने अधिकार। महागठबंधन से ही बिहार का विकास संभव है। गुरुवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ की पोल खुलने लगी है। अच्छे दिन लाने का वादा कर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो बन गए परन्तु तेजी से बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रहने के बाद अब मुंह चुराते फिर रहे हैं। हमारी लड़ाई गरीबों, दलितों को न्याय दिलाने और साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकने की है। इसलिए हम गठबंधन प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित कराने के लिए वोट की अपील करने आए हैं ताकि बिहार में विकास की रफ्तार और तेज की जा सके। वहीं स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने कहा कि अस्पतालों को आवश्यक संसाधन से लैस किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में दवा की कमी नहीं होने दी जाएगी।

अध्यक्षता पूर्व जिप अध्यक्ष व राजद नेता चंद्रदेव बिंद तथा संचालन दिलीप केशरी ने किया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष विजय मंडल, राम प्रवेश सिंह, चंद्रमोहन पाल, चंद्रमा सिंह यादव, शेष नाथ सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बिहार की राजनीति में उबाल! माझी ने लिया नीतीश का नाम, राजद नाराज

दिल्ली किसी की जागीर नहीं: नीतीश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।