यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
...और जब अजान के लिए पीएम मोदी ने रोक दिया अपना भाषण
नगर में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मस्जिद से अजान शुरू होने पर अपना भाषण करीब पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा।

जागरण संवाददाता, खड़गपुर। नगर में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मस्जिद से अजान शुरू होने पर अपना भाषण करीब पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा। दरअसल शहर के जिस बीएनआर ग्राउंड पर मोदी की जनसभा चल रही थी, उसके पीछे ही गोल बाजार में जामा मस्जिद है। शाम छह बजते ही मस्जिद से अजान शुरू हो गई।
विजय माल्या पर बोले पीएम मोदी, किसी भी बैंक डिफॉल्टर को बख्शा नहीं जाएगा
इसे भांपते हुए प्रधानमंत्री ने अपना भाषण रोक दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह भी सकते में आ गया। उत्साहित समर्थक झेंप मिटाने के लिए मोदी-मोदी चिल्लाते रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पानी पिया और रुमाल से पसीना पोंछते रहे। अजान रुकने पर मोदी ने कहा कि किसी की पूजा-अर्चना में विध्न नहीं पड़नी चाहिए, इसलिए मुझे विराम लेना पड़ा।

