Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली के बेटे, पूछा - 'Are you muslim'

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sat, 25 Feb 2017 01:31 PM (IST)

    बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली के बेटे को यूएस में एयरपोर्ट पर रोककर करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि क्‍या वह मुस्लिम हैं। ...और पढ़ें

    एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली के बेटे, पूछा - 'Are you muslim'
    एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली के बेटे, पूछा - 'Are you muslim'

    नई दिल्‍ली/न्‍यूयार्क (एएनआई)। बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली के बेटे को उस वक्‍त बेहद शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ा जब अमेरिका में एयरपोर्ट पर उन्‍हें दो घंटे रोककर रखा गया और उनसे लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान अधिकारी लगातार जूनियर अली से यही पूछते रहे कि 'क्‍या वह मुस्लिम हैं'। उनका यह नाम किसने दिया।

    अनिश्चितता का दौर

    दरअसल, अमेरिका में बदली हवा के दौर में वहां रहने वालों को अनिश्चितताओं के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसी अनिश्‍चितता के दौर से जूनियर अली को भी गुजरना पड़ा। यह सब कुछ उन्‍हें फोर्ट लॉडरडेल हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सहना पड़ा। उस वक्‍त वह अपनी मां और बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली की पहली  पत्‍नी खलीला खामचो अली के साथ थे और जमैका से लौट रहे थे।

    कस्‍टम क्लियरेंस के दौरान रोका

    कस्‍टम क्लियरेंस के दौरान ही वहां मौजूद अधिकारियों ने दोनों को रोक लिया। इसकी वजह इन दोनों का नाम था, जिससे इनके किसी दूसरे समुदाय के होने और खासकर अरब मूल का होने का संदेह होता था। पूछताछ के दौरान खलीला तो मोहम्‍मद अली के साथ अपने रिश्‍ते की जानकारी और फोटो दिखाकर बच गईं, लेकिन जूनियर अली की किस्‍मत इतनी अच्‍छी नहीं निकली। उन्हें करीब दो घंटे तक  पूछताछ के लिए रोककर रखा गया और उनसे लगातार यही पूछा गया कि वह क्‍या मुस्लिम हैं।

    लगातार कर रहे थे सवाल

    इस सवाल के जवाब में जब उन्‍होंने 'हां कहा तो अधिकारियों ने झट से अगला सवाल दाग दिया। उन्‍होंने पूछा कि 'उनका जन्‍म कहां हुआ'। जूनियर अली के वकील और उनके परिवारिक दोस्‍त क्रिस मेनसिनी ने बताया कि इस तरह की शर्मिंदगी मौजूदा समय में बहुत लोगों को सहनी पड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि जरा सोचिए कि 'आप खुश होकर कहीं जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हों और वहां पहुंचकर अधिकारी आपको पकड़ लें और आपसे आपके धर्म को लेकर बेहुदा सवाल करने लगें तो आपको कैसा लगेगा'।

    खबरें और भी

    सवालों से हैरान हुए जूनियर अली

    पूछताछ के दो घंटे माेहम्‍मद अली जूनियर के लिए ऐसे थे जैसे वह कोई बड़े क्रीमिनल हों। इस पूछताछ का खलीला ने भी विरोध किया, लेकिन अधिकारियों के आगे उनकी नहीं चल सकी। खलीला का कहना था कि उनका बेटा कोई क्रीमिनल बैकग्राउंड का नहीं है जो अधिकारी उससे इस तरह से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि इस लंबी पूछताछ के बाद और क्रिस के दखल के बाद अधिकारियों ने उन्‍हें छोड़ दिया, लेकिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के पूर्व में दिए आदेश का असर किस कदर यहां पर हावी है यह इसका एक सीधा सा उदाहरण है।

    34 देशों का सफर कर साढ़े तीन वर्षों में ट्रक से भारत पहुंचा ये परिवार

    8वीं में स्‍कूल छोड़ने वाले छात्र ने बनाया पैराग्‍लाइडर, अब भर रहा ऊंची उड़ान

    BMC चुनाव में चार वर्ष की बच्‍ची ने बदली इनकी किस्‍मत, ड्रा से मिली जीत

    एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्‍मद अली के बेटे, पूछा - 'Are you muslim'