विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकें मुसलमान

By Edited By:
Updated: Mon, 21 Apr 2014 03:39 PM (IST)

बसपा सुप्रीमो मायावती ने टिकट वितरण में अपने सर्वजन हिताय के फार्मूले को सही ठहराया। उन्होंने एक बार फिर मुसलमानों को मोदी का खौफ दिखाया। कहा, मोदी प् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जासं]। बसपा सुप्रीमो मायावती ने टिकट वितरण में अपने सर्वजन हिताय के फार्मूले को सही ठहराया। उन्होंने एक बार फिर मुसलमानों को मोदी का खौफ दिखाया। कहा, मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश में दंगे होंगे। मुसलमान उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोकें। अगर मुस्लिम वोट बंटा तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

सीतापुर व बाराबंकी की चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में हमने 17 पिछड़ी जातियों को आरक्षण सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा, लेकिन उसका आज तक कोई जवाब नहीं मिला। उपस्थित जन समूह को खुद से जोड़ते हुए मायावती ने कहा कि जहां पर मुस्लिम ज्यादा हैं, वहां पर मुस्लिमों को टिकट दिए गए हैं। अल्पसंख्यक समाज के 19 और ब्राह्मण समाज के 21 उम्मीदवारों को उतारा है। आरक्षित सीटों पर दलित वर्ग के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। हमारी इस सर्वजन हिताय की व्यवस्था से विरोधी परेशान हैं। बडे़-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की मदद से कांग्रेस और भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही हैं। सपा शासन में उप्र में अपराध बढ़ गए हैं।

पढ़ें : मोदी पीएम बने तो दंगों में झुलसेगा देश : मायावती