विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी के चुनाव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

By T empEdited By:
Updated: Tue, 03 Feb 2015 01:54 PM (IST)

भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी ने बताया है कि उनके कृष्‍णा नगर स्थिति चुनाव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब जुबानी जंग हिंसा का रूप लेती जा रही है। किरण बेदी के दफ्तर पर सोमवार को हमला हुआ

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने बताया है कि उनके कृष्णा नगर स्थिति चुनाव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब जुबानी जंग हिंसा का रूप लेती जा रही है। किरण बेदी के दफ्तर पर सोमवार को हमला हुआ है, इसमें 11 लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: चुनावी हिंसा: बेदी के कार्यालय व आप उम्मीदवार पर हमला

किरण बेदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''मेरे कृष्णा नगर स्थित कार्यालय के मालिक को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वालों का कहना है कि अगर ऑफिस बंद नहीं किया गया, तो पूरी बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा। पता नहीं हमारे विपक्षियों को क्या हो गया है, अब वे इस हद तक गिर गए हैं।''

इसे भी पढ़ें: बेदी के चुनाव मैनेजर ने सुबह दिया इस्तीफा, शाम को वापस

बता दें कि सोमवार को किरण बेदी के दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। हमलावर किरण बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए आए थे। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। हमले में 11 लोग घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं किरण बेदी ने ट्वीट कर दी। इस घटना पर बात करते हुए किरण बेदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या इस तरह से चुनाव लडे़ जाते हैं? इसीलिए सभ्य आदमी राजनीति में आने से परहेज करता है। किरण बेदी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: किरण बेदी के चुनाव कार्यालय पर हमला, 11 लोग घायल

गौरतलब है कि किरण बेदी दिल्ली के कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं पर बेदी का चुनाव कार्यालय भी है। सोमवार शाम कुछ लोग बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए यहां आए। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से तगड़ी झड़प हो गई। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिनके परिणाम 10 फरवरी को घोषित होंगे।