विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नलिनी के बयान से बढीं शशि थरूर की मुश्किलें

By Murari sharanEdited By:
Published: Tue, 13 Jan 2015 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2015 02:01 AM (IST)

वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह ने मंगलवार को दिए अपने बयान में कहा है कि सुनंदा पुष्कर ने अपनी मौत के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह ने मंगलवार को दिए अपने बयान में कहा है कि सुनंदा पुष्कर ने अपनी मौत के कुछ घंटे पहले उन्हें बताया था कि शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने दुबई में एक साथ तीन दिन बिताए थे। माना जा रहा है कि यह बयान कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो नलिनी ने सुनंदा के हवाले से कहा कि मेहर तरार ने थरूर से कहा था कि वह थरूर के बिना जी नहीं पाएगी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की एसआईटी थरूर से पूछताछ के पहले सभी पुराने सबूत खंगाल रही है। नलिनी के बयान से जुड़ें कई तथ्यों की गंभीरता से जांच की जरूरत है।

क्या कहा नलिनी सिंह ने

नलिनी ने अपने बयान में कहा है कि मैं सुनंदा को तीन-चार साल से जानती थी। करीब एक साल से सुनंदा मुझसे निजी जिंदगी के बारे में बात करने लगी थीं। अपनी मौत के 6-7 महीने पहले सुनंदा ने थरूर और तरार की दिलचस्पी को लेकर अपना दर्द बयां किया था। एसआईटी करेगी विसरे का फैसला दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने मंगलवार को बताया कि विशेष जांच दल [एसआईटी] इस बात पर फैसला करेगा कि दिवंगत सुनंदा पुष्कर का विसरा किस देश में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक-दो दिन में फैसला कर लिया जाएगा।

कब होगी थरूर से पूछताछ

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से पूछताछ तय मानी जा रही है। बस इसके समय को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। थरूर रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की एसआईटी जल्द ही शशि थरूर से पूछताछ करेगी। लेकिन पूछताछ के पहले एसआईटी सभी बिंदुओं पर अपनी तैयारी पुख्ता करना चाहती है।

पुलिस थरूर से पूछताछ के पहले मामले से जुडे़ अन्य सभी लोगों से शुरुआती पूछताछ कर लेना चाहती है। सुनंदा मामले के अनसुलझे सवाल पुलिस की अब तक की जांच में कई सवाल खडे़ हुए हैं जिनका जवाब तलाश जा रहा है।

-सुनंदा पुष्कर के बाएं हाथ पर किसने काटा?

-मौत से पहले सुनंदा की किससे मारपीट हुई थी?

-उन्हें इंजेक्शन की जरूरत क्यों पड़ी?

-क्या दाहिनी कलाई में अंदरूनी चोट केरल के अस्पताल में आई?

-सुनंदा और थरूर के क्या मतभेद थे?

-सुनंदा ने खुद जहर लिया, या उन्हें पिलाया गया?

-ट्विटर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से हुए झगडे़ का सच क्या है?

-सुनंदा के मित्र ने जो आईपीएल लिंक दिया है, उसका हत्या से क्या संबंध है?

-घरेलू नौकर नारायण सिंह ने जो नाम बताएं हैं उनका मौत से क्या संबंध है?

पढ़ें: सुनंदा मामले में पुलिस पर लग रहे आरोप बेबुनियाद: बस्सी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।