विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनंदा मामले में पुलिस पर लग रहे आरोप बेबुनियाद: बस्सी

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Tue, 13 Jan 2015 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2015 11:07 AM (IST)

सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में सोमवार को पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने दावा किया जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जासं]। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में सोमवार को पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने दावा किया जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। वसंत विहार के एसडीएम व दक्षिण जिला पुलिस की टीम ने घटना के बाद हर संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की थी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद भी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद जरूरी पहलुओं को मीडिया से साझा किया जाएगा। इसके बाद संदेह की गुंजाइश नहीं रह जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, इस दिशा में जांच अभी प्रथम चरण में है। लिहाजा, अंतिम निर्णय नहीं बताया जा सकता है। उनसे जब पूछा गया कि पुलिस पर मामले को दबाने व लीपापोती करने के आरोप शुरुआत से लगते रहे हैं, इस पर बस्सी ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं। किसी की सोच पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है। पुलिस का काम सुबूतों के आधार पर जांच करना है। सुनंदा के पति व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से पूछताछ होगी अथवा नहीं, इस पर बस्सी ने कहा कि एसआइटी जब जरूरत समङोगी उनसे पूछताछ करेगी।

जरूरत पड़ने पर मेहर तरार से होगी पूछताछ

पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ के सवाल पर बस्सी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर निश्चित रूप से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि होटल लीला में सुबूतों से छेड़छाड़ नहीं की गई है। जांच जल्द ही तर्कसंगत निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी। जहर की जांच के लिए विसरा को विदेश भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में सुनंदा पुष्कर होटल लीला में सुइट में मृत मिली थीं। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन्हें जहर देने की बात सामने आई है। सुनंदा ने शशि थरूर व मेहर तरार के प्रेम संबंधों को लेकर ट्वीट किया था।

वकीलों से सलाह ले रहे थरूर

बताया जा रहा है कि रविवार को थरूर के दिल्ली पहुंचने से पहले ही दिल्ली के बड़े वकीलों से उनकी बात हो चुकी थी। शाम करीब तीन बजे लोधी एस्टेट स्थित उनके आवास पर वकीलों का आना-जाना शुरू हो गया था। थरूर ने रविवार देर रात उनसे सलाह-मशविरा कर लिया है कि पूछताछ होने पर वह किस सवाल का क्या जवाब देंगे। उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सोमवार को भी थी। पुलिस का कहना कि जब तक मामला शांत नहीं हो जाता, थरूर के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।

पढ़ें : माइग्रेन से पीडि़त थी सुनंदा पुष्कर

पढ़ें : आखिर खामोश क्यों है दिल्ली पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।