विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस मत की बात करती है और मोदी जात की : थरूर

By Edited By:
Published: Wed, 07 May 2014 10:16 PM (IST)Updated: Wed, 07 May 2014 11:55 PM (IST)

नई दिल्ली, जाब्यू। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के सियासी पैंतरे से बौखलाई कांग्रेस ने नीच राजनीति पर प्रियंका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जाब्यू। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के सियासी पैंतरे से बौखलाई कांग्रेस ने नीच राजनीति पर प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक फायदे के लिए भुनाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि प्रियंका ने मोदी की जाति का तो उल्लेख ही नहीं किया। बल्कि उन्होंने भाजपा की ओर से प्रचार में निचले स्तर के बयानों पर टिप्पणी की थी।

प्रियंका के बयानों पर स्पष्टीकरण देने आए कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने मोदी की ओर से जाति को बीच में लाने के प्रयासों को निंदनीय करार दिया। थरूर ने मोदी के बयानों को अवसरवादी बताते हुए कहा कि कांग्रेस मतों की बात करती है और भाजपा नेता जाति की बात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका की ओर से आए बयान के बाद बहस को मोड़ देते हुए मोदी ने कहा था कि वह नीच राजनीति बता रहे हैं। उन्हें सच्चाई पच नहीं रही है पिछड़ी जाति का एक व्यक्ति राजनीति में आगे बढ़ रहा है। उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने कहा कि पिछड़ी जाति से होना कोई गुनाह नहीं है।

पढ़ें : प्रियंका के लिए पार्टी में पद खाली नहीं : शशि थरूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।