विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी का इंटरव्यू विवादों में, प्रियंका को बताया था बेटी समान

By Edited By:
Updated: Thu, 01 May 2014 11:47 AM (IST)

इंटरव्यू का यह हिस्सा नहीं दिखाए जाने के पीछे कांग्रेस की साजिश बताई जा रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दूरदर्शन को दिए साक्षात्कार में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अपनी बेटी समान बताया था, लेकिन इंटरव्यू का वह हिस्सा दिखाया नहीं किया गया। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है और इसकी पीछे कांग्रेस का हाथ बताया जा रहा है।

मोदी से हुई इस खास बातचीत का प्रसारण 27 अप्रैल को हुआ था, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसकी रिकॉर्डिंग दो दिन पहले ही हो गई थी। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इंटरव्यू का कुछ हिस्सा संपादित किया गया। इसी कारण उसके प्रसारण में देरी हुई।

सूचना प्रसारण मंत्रालय का दबाव था?

मोदी समर्थकों का आरोप है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दबाव में आकर मोदी की प्रियंका पर कही वह बात हटाई गई। मोदी का यह बयान भी नहीं दिखाया गया कि गुजरात के दूरदर्शन केंद्र ने लंबे समय से उनकी कोई खबर नहीं दिखाई, लेकिन जब साक्षात्कार के लिए कहा गया तो उन्हें भी आश्चर्य हुआ।

अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इंटरव्यू के साथ निश्चित तौर पर छेड़छाड़ की गई। प्रयास यह भी किए गए कि दूरदर्शन पहले राहुल गांधी का साक्षात्कार ले, उसे जारी करे, तब जाकर मोदी की यह बातचीत प्रसारित की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मोदी का पूरा साक्षात्कार एक घंटे का था, लेकिन पूरा नहीं दिखाया गया। खासतौर पर वह हिस्सा काट दिया गया, जिसमें मोदी ने एक सवाल के जवाब में प्रियंका पर हमला बोलने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वो (प्रियंका) मेरी बेटी समान है, न कि अपनी मां और भाई की तरह राजनीतिक विरोधी।

मोदी ने साक्षात्Xzwj;कार में यह भी कहा था कि भारतीय संस्कृति में बेटी पर भला-बुरा नहीं कहा जाता है।

क्या कहते हैं प्रसार भारती से सीईओ

जैसे ही हमें इंटरव्यू के बारे में पता चला, उसे जारी करने के लिए हमने तुरंत बैठक की। एक समाचार के पेशे से जुड़े संगठन मेें हम दिनभर की प्रमुख हलचल को किनारे तो नहीं कर सकते हैं। मोदी से हुई बातचीत के बारे में मुझे यही बताया गया कि संतुलन बनाए रखने पर पूरा ध्यान दिया गया। - जवाहर सरकार, सीईओ, प्रसार भारती

ये भी पढें: मोदी सरकार में बदलेगी सिलिंडर नीति

पढें: मोदी के बचाव में कांग्रेस भी बोली