विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हज यात्रियों के लिए लखनऊ हज हाउस में बदइंतजामी

By Edited By:
Updated: Tue, 26 Aug 2014 10:12 AM (GMT+05:30)

अव्यवस्थाओं के बीच हज हाउस में यात्रियों ने मंगलवार को अपनी आमद दर्ज कराई। हज हाउस में तैयारियां आधी अधूरी हैं। रवानगी उड़ान से एक दिन पूर्व तक हज हेल् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। अव्यवस्थाओं के बीच हज हाउस में यात्रियों ने मंगलवार को अपनी आमद दर्ज कराई। हज हाउस में तैयारियां आधी अधूरी हैं। रवानगी उड़ान से एक दिन पूर्व तक हज हेल्पलाइन स्थापित नहीं हो सकी। प्रवेश कार्ड बनवाने के सिर्फ दो काउंटर खुले मिले। इसके चलते यात्रियों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। हज हाउस में अव्यवस्थाओं पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने हज हाउस में आ रही तमाम परेशानियों की शिकायत आज कैबिनेट मंत्री आजम खां से करने की बात कही।

लखनऊ हज हाउस में 27 अगस्त को पहली और दूसरी उड़ान से रवाना होने वाले यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू है। इस संबंध में हज कमेटी के सचिव सुलतान अहमद ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है। 27 अगस्त की दोनों उड़ानों से जाने वाले यात्रियों को उनका पासपोर्ट, वीजा व अन्य कागजात आज दोपहर बाद दिए जाएंगे।

हेल्पलाइन से हेल्प नहीं

हज उड़ान में अब सिर्फ एक दिन शेष हैं। स्टेट व सेंट्रल हज कमेटी का कार्यालय भी हज हाउस में स्थापित हो गया है। बावजूद इसके अभी तक हेल्पलाइन नहीं शुरू हो सकी। अपनी उड़ान की तिथि व अन्य जानकारी के लिए भटकना पड़ा रहा है। हेल्पलाइन तो शुरू नहीं हो सकी है लेकिन इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं।

कैंटीन में सन्नाटा

कैंटीन चालू नहीं हो पाई है। कैंटीन की साफ-सफाई का काम चल रहा है। इस कारण पहले दिन अपनी आमद दर्ज कराने हज हाउस पहुंचे यात्रियों को घंटों भूखे-प्यासे रहना पड़ा। आज हज हाउस में यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था दोनों उमड़ रहीं हैं। एक साथ करीब 2500 लोग हज हाउस में होंगे। इन सभी लोगों के खाने की व्यवस्था इसी कैंटीन में होगी लेकिन अभी तक कैंटीन शुरू नहीं है।

बुधवार से उड़ानें शुरू

हज रवानगी का सिलसिला बुधवार से शुरू हो जाएगा। अमौसी हवाई अड्डे से प्रति दिन दो विमान हज यात्रियों को लेकर उड़ान भरेंगे। पहले दिन सुबह 10:20 व रात 8:30 बजे 350-350 हज यात्रियों को लेकर विमान रवाना होंगे। हज उड़ान से करीब तीन घंटे पहले यात्रियों को हज हाउस से भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करेंगे।

पढ़ें: मोहब्बत पर पाबंदी नहीं लगा सकता : मुख्यमंत्री

पढ़ें: सीएम अखिलेश करेंगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा