विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यू-टर्न लेने में भाजपा का कोई जवाब नहीं: दिग्विजय

By Sumit KumarEdited By:
Updated: Tue, 03 Mar 2015 10:37 AM (IST)

जम्‍मू-कश्‍मीर की जनता को दो महीने के इंतजार के बाद नई सरकार तो मिल गई, लेकिन नई सरकार को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए पीडीपी के साथ हुए गठबंधन पर सवाल उठाया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की जनता को दो महीने के इंतजार के बाद नई सरकार तो मिल गई, लेकिन नई सरकार को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए पीडीपी के साथ हुए गठबंधन पर सवाल उठाया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यू-टर्न लेने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। दोहरी बाते करने और यू-टर्न लेने में उनसे कोई आगे नहीं निकल सकता। आपको बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी ने सरकार का गठन किया था।

पीडीपी के विधायकों द्वारा केंद्र सरकार से आतंकी और संसद हमले के साजिशकर्ता अफजल गुरु के शव के अवशेष मांगे जाने पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि इन सबके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। उन्होंने ही पीडीपी को यह ताकत दी है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती इस गठबंधन को अधिक दूरी तक नहीं ले जा सकेंगे। मुफ्ती द्वारा राज्य के सीएम पद की शपथ लिए जाने के तुरंत बाद पाकिस्तान के समर्थन में दिए विवादित बयान के बाद उमर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि क्या मुफ्ती ने फैसला कर लिया है कि मोदी-मुफ्ती समझौता एक गलती थी। पिता-पुत्री भाजपा को मजबूर कर रहे हैं कि पार्टी गठबंधन तोड़ दे।

पढ़ें - भाजपा को गठबंधन तोड़ने के लिए मजबूर कर रहे महबूबा-मुफ्ती

पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के बाद खूब उड़े रंग गुलाल