विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेठी में स्थिति तनावपूर्ण, एक सिपाही की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 02:06 PM (IST)

अमेठी में चल रही रियासत की जंग के बीच सांसद डॉक्टर संजय सिंह के भूपति भवन आने की सूचना पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। अमेठी में चल रही रियासत की जंग के बीच सांसद डॉक्टर संजय सिंह के भूपति भवन आने की सूचना पर रानी गरिमा सिंह के समर्थकों ने महल को घेर लिया। इसपर संजय सिंह व गरिमा सिंह के समर्थकों के आमने-सामने होने पर पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ हवाई फायरिंग भी की। इसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए जबकि एक सिपाही विजय मिश्र की मौत भी हो गई। इसके बाद भी डॉक्टर संजय परिवार के विवाद को तूल देने के लिए मीडिया को जिम्मेदार बता रहे हैं।

अमेठी के भूपति भवन के बाहर गरिमा सिंह के समर्थन में उतरे गांव के लोगों ने जब पथराव किया तब पुलिस ने पहले लाठी चार्ज फिर हवाई फायरिंग की। इसमें कई लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने पत्रकारों को भी पीटा। आज सुबह संजय सिंह के भूपति भवन आने की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिये। कुछ मजिस्ट्रेट भी लगाए गये। भूपति भवन में संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह, उनके बेटे अनंत विक्रम, अनंत की पत्‍‌नी और बेटे को छोड़कर सब को भूपति भवन से प्रशासन ने बाहर कर दिया। भूपति भवन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद भारी भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया। यह देख मजिस्ट्रेट वहां से हट गए तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दी। भीड़ से भी गोली चलाने की सूचना है। इसमें जवानों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति कुछ नियंत्रण में आयी तो पुलिस ने वहां पहुंचे पत्रकारों को घेर कर पीट दिया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। कई फोटोग्राफरों के कैमरे टूट गए। बाद में फिर भीड़ हमलावर हुई तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इसी फायरिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल सिपाही विजय मिश्र को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कई घायल गांव वालों का भी इलाज चल रहा है।

उधर लखनऊ से अमेठी जाने से पहले डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद को मीडिया बेवजह तूल दे रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। यह मेरे परिवार का मामला है और हम बैठकर इसे सुलझा लेंगे। उनके साथ गाड़ी में अमीता सिंह भी थीं।

पढ़ें: अमेठी में गरीमा सिंह के समर्थकों का हंगामा

पढ़ें: अमीता को नहीं घुसने देंगे महल में : अनंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।