विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने हाफिज सईद को बताया मासूम

By Edited By:
Published: Fri, 18 Jul 2014 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jul 2014 07:15 AM (IST)

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के गलत करार देने के बाद पाकिस्तान ने भी पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने इसे दो नागरिकों की मुलाकात बताते हुए कहा कि जमात-उद-दावा के मुखिया के खिलाफ ऐसा कोई सुबूत नहीं है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी को खुश करने के लिए हम अपने नागरिक को जेल में नहीं डाल सकते।

बासित ने वैदिक और सईद को सामान्य नागरिक करार देते हुए कहा कि उनके मिलने को लेकर न तो भारत सरकार को पहले से कोई जानकारी थी और न ही पाकिस्तान को। पाक उच्चायुक्त के मुताबिक, उनकी सरकार का इस मुलाकात से कोई लेनादेना नहीं है। हालांकि, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ को इस मुलाकात की जानकारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जानकारी होने और मदद देने में अंतर है।

लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक को सामान्य नागरिक बताने की दलील पर हुए सवालों पर बासित ने बेबाकी से कहा कि हाफिज सईद पर मामला चलाने के लिए कोई सुबूत नहीं है। महत्वपूर्ण है कि मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई भारत की ओर से द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार के लिए बड़ा मुद्दा रहा है। सईद न केवल भारत के लिए मोस्ट वांटेड आतंकियों में है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में भी शुमार है।

बीते दिनों हाफिज सईद और भारतीय पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात पर उठे विवाद के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सदन में कहा ता कि सरकार का न तो इस मुलाकत से कोई संबंध है और न ही इसे सही मानती है। विदेश मंत्री ने गुरुवार को मामले पर भारतीय उच्चायोग से हासिल रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि उच्चायोग को सईद के साथ वैदिक की मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पाक उच्चायुक्त बासित से जब पूछा गया कि अगर वैदिक फिर से वीजा के लिए आवेदन करते हैं, तो क्या पाकिस्तान उन्हें वीजा देगा, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। बासित ने कहा कि वैदिक पाकिस्तान की यात्रा करते रहते हैं। वैदिक को प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ कांफ्रेंस के लिए केवल ट्रेवल दस्तावेज दिए गए थे। अगली बार वह आवेदन करेंगे तो फिर फैसला किया जाएगा।

पढ़ें : वैदिक-सईद मुलाकात की भारतीय उच्चायोग को नहीं थी जानकारी

पढ़ें : हाफिज सईद ने कोर्ट परिसर में भारत के खिलाफ उगला जहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।