विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने हैक की थी सुभारती की वेबसाइट

By Edited By:
Published: Wed, 09 Apr 2014 09:45 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Apr 2014 09:46 AM (GMT+05:30)

मेरठ। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कश्मीरी छात्रों पर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी हैकर्स क्रू ने सुभारती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कश्मीरी छात्रों पर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी हैकर्स क्रू ने सुभारती विश्वविद्यालय की वेबसाइट सुभारती डॉट ऑर्ग के होम पेज को हैक कर लिया था। साइबर क्राइम टीम की जांच में इसका खुलासा हो गया है। हैक करने वाली आइडी पाकिस्तान की निकली है। वहीं हैकर्स के सभी नाम फर्जी बताए गए हैं। साइबर सेल ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर जानी पुलिस को सौंप दी है। मामला गंभीर होने के कारण इसकी जांच एसएसपी साइबर सेल को दी गई। साइबर क्राइम की टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर दी है, जिसमें लिखा है कि साइट को हैक करने वाली आइपी पाकिस्तान की है, जबकि जिन हैकर्स का जिक्र किया गया, उनके नाम और पते फर्जी निकले है। साइबर सेल ने जांच रिपोर्ट को जानी थाने को सौंप दिया। बता दें कि दो मार्च को एशिया कप क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ जमकर हंगामा काटा था। इस पर 66 कश्मीरी छात्रों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद छात्रों से देशद्रोह का मुकदमा वापस ले लिया गया था।

ये था मामला

सात मार्च को पाकिस्तान हैकर्स क्रू ने सुभारती विवि की वेबसाइट सुभारती डॉट ऑर्ग के होम पेज को हैक कर लिया था और पाकिस्तान का झंडा लहराकर भारत विरोधी तमाम टिप्पणियां लिखी थीं। हैकर्स ने लिखा था कि भारत की बेपर्दा सुरक्षा पाकिस्तान हैकर्स क्रू के बदले को फील करे। यह पाकिस्तान का बदला है।' इसके बाद उन्होंने उर्दू में छपी एक खबर की क्लिप भी लगाई थी और इसके बाद लिखा था कि जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान का अंग है। हम भारत से इसे जल्द ही आजाद करा लेंगे। इस वेब पेज पर हैकर्स ने अपनी ई-मेल आइडी और फेसबुक एड्रेस भी लिखा था।

पढ़ें: भारत की हार के बाद पाक जिंदाबाद के नारे लगाए, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

पढ़ें: पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले कश्मीरी छात्र सुभारती से निष्कासित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।