विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक घंटे तक की फायरिंग

By Manish NegiEdited By:
Updated: Tue, 17 May 2016 10:11 AM (IST)

उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पास पाक सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सैनिकों ने करीब एक घंटे तक भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की। जवाब में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की।

News Article Hero Image

राज्या ब्यूसरो, श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सैनिकों ने कश्मीर के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में फायरिंग की।

सेना के अधिकारियों ने इस गोलाबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को देर रात करीब एक घंटे तक पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी की। लेकिन इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी फायर किया और उसके बाद ही पाकिस्तानी बंदूकें शांत हुई। सरहद पार से हुई गोलाबारी के बाद पूरी सीमा पट्टी पर सुरक्षा व्ययवस्थाा कड़ी कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रविवार को पाकिस्तान की सेना ने पुंछ सेक्टर में मोर्टार दागे थे।

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा सेक्टर में की गोलीबारी