विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक की नापाक हरकत, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

By Edited By:
Updated: Sun, 10 Aug 2014 03:04 PM (IST)

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर गोलीबारी की है। फायरिंग पुंछ जिले में हुई है। पाक की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने कड़ा मुकाबला किया और डटकर जवाबी कार्रवाई की।

News Article Hero Image

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर गोलीबारी की है। फायरिंग पुंछ जिले में हुई है। पाक की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने कड़ा मुकाबला किया और डटकर जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के भिम्बेर घाली क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने रात करीब 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की। उन्होंने छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। हमारे जवानों ने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में आखिरी रिपोर्ट तक हमारी ओर से कोई नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नवंबर 2003 में युद्ध विराम समझौता हुआ था। भारतीय सेना और खुफिया अधिकारियों का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी घुसपैठियों को आड़ देने के लिए की जाती है।

पढ़ें: पाक महिला जासूस ने दिखाई न्यूड वीडियो, झांसे में फंसा जवान

पढ़ें: भारत से खराब रिश्तों पर नवाज शरीफ ने जताया खेद