विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक सेना ने की भारतीय चौकी पर गोलीबारी

By Edited By:
Published: Sat, 17 May 2014 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 17 May 2014 05:43 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार की शाम को गोलीबारी की गई।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शाम 7.35 बजे गोलीबारी शुरू हुई थी। इसमें हमारी ओर कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की गई, जिसका हमारी सेना ने समान कैलिबर के हथियारों से जवाब दिया। संघर्ष विराम का पाकिस्तान पिछले एक महीने से लगातार उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ के लिए नियंत्रण रेखा पर उन्हें कवर देने के लिए फायरिंग करती है।

घुसपैठ करवाने के लिए पाक ने फिर दागी गोलियां व मार्टार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।